अभिनव कश्यप निर्देशित फिल्म 'बेशरम' रिलीज होने के पूर्व ही काफी चर्चा में है। इस फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक अभिनव फिल्म के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचे।
यहां के सेजबहार स्थित शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में रणबीर कपूर और अभिनव ने लोगों को अपनी फिल्म की खूबियां बताईं और शूटिंग के दौरान पेश आईं मुश्किलों को साझा किया।
रणबीर कपूर ने कहा कि वह पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं और यहां की प्राकृतिक छटा और लोग उन्हें बेहद पसंद आए। वहीं अभिनव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लायक बहुत अच्छे-अच्छे लोकेशन हैं। वह अपनी अगली किसी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां फिर आना चाहेंगे।
'बेशरम' दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनके पिता ऋषि कपूर, मां नीतू कपूर के अलावा नई अभिनेत्री पल्लवी शारदा ने भी भूमिका निभाई है।
'बेशरम' के लिए रायपुर पहुंचे रणबीर कपूर
-
Friday, September 27, 2013


