इस हफ्ते 'बेशर्म' की किसी से टक्कर नहीं

इस हफ्ते 'बेशर्म' की किसी से टक्कर नहीं
इस सप्ताह कोई दूसरी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी, इसलिए अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशर्म' को कोई टक्कर देने वाला नहीं है। अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। कश्यप ने आईएएनएस को बताया, "इस फिल्म से हमें काफी उम्मीदें हैं। हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और बढ़िया प्रचार किया है।"

हिमांशु मेहरा, संजीव गुप्ता और रिलायंस एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्माण, प्रचार, विपणन और विज्ञापन पर 60 करोड़ से अधिक की लागत आई है।

निर्देशक ने कहा, "हमने फिल्म के प्रदर्शन के लिए भारत में 3,600 और विदेशी में 700 सिनेमाघरों को तय कर लिया है।"

फिल्म में दर्शक रणबीर का किरदार पसंद करेंगे या नहीं, इस बात का खुलासा तो फिल्म प्रदर्शन के बाद ही होगा।

व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श ने आईएएनएस को बताया, "यह एक बड़ी फिल्म है और इस सप्ताह कोई दूसरी फिल्म भी प्रदर्शित नहीं होनी है। दर्शकों को फिल्म रास आएगी या नहीं, यह जानने के लिए हमें इंतजार करना होगा।"

'बेशर्म' में अभिनेता रणबीर कपूर के संग पिता ऋषि कपूर व मां नीतू सिंह भी हैं। मूलरूप से ऑस्ट्रेलिया निवासी पल्लवी शारदा की बतौर अभिनेत्री यह पहली फिल्म है।

End of content

No more pages to load