अभय देओल की पजेरो उड़ा ले गए चोर

अभय देओल की पजेरो उड़ा ले गए चोर
अभय देओल की एसयूवी पजेरो- 2008 मॉडल चोरी हो गई, जिसका नम्बर MH02 BG 420 था। स्पेशल नंबर वाली इस गाडी की कीमत 12 लाख रुपये थी। यह वाकया गुरुवार शाम मुंबई के सांता क्रूज का है, जब गाड़ी अभय ने मधुबन सोसाइटी के बाहर पार्क की हुई थी।

सोसाइटी के गार्ड का कहना है कि बुधवार देर रात तक गाड़ी वहीं खड़ी थी, इसका मतलब वह गुरुवार को सुबह-सुबह चोरी हुई। खैर अभय ने इसकी शिकायत सांता क्रूज़ के पुलिस स्टेशन में लिखवा दी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज से की सहायता से इसे ढूँढने में लगी है।

End of content

No more pages to load