आलिया-सिद्धार्थ ने बदला रूप

आलिया-सिद्धार्थ ने बदला रूप
बॉलीवुड सितारे आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यहां दूसरे डेसांज पैरिस सलून के उद्घाटन के मौके पर एक नया रूप अख्तियार करने की कोशिश की। शुभारंभ के इस मौके पर डेसांज पेरिस ऑटम-विंटर 2013 संग्रह 'पैराडिस लूनायर' का भी अनावरण किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय हस्ती स्टाइलिस्ट क्लॉडिया जोर्को ने मेकअप के जरिए आलिया को एक भव्य रूप दिया।

आलिया ने एक बयान में कहा, "मैं उस रूप को पसंद करती हूं जो क्लॉडिया और क्रिस्टोफर ने मेरे लिए डिजायन किया।"

यही नहीं, सिद्धार्थ का भी मेकअप किया गया था।

उन्होंने कहा, "डेसांज के विशेषज्ञ और स्टाइलिस्ट कमाल के हैं। मुझे एक सैलून में कभी इतना लाड़-दुलार नहीं मिला है।"

लांच के मौके पर मॉडल नीना मैनुअल और कैरोल ग्रैसिआस भी मौजूद थीं।

End of content

No more pages to load