धर्म की संकीर्णता पर प्रहार करेगी आमिर की फिल्म 'पीके'

धर्म की संकीर्णता पर प्रहार करेगी आमिर की फिल्म 'पीके'
आमिर और अनुष्का अभिनीत फिल्म 'पीके' आगामी वर्ष 2014 में 6 जून को रिलीज़ होगी। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म धर्म के संकीर्णतावाद पर आधारित होगी। जो धर्म में बटे समाज को न सिर्फ दिखाएगी बल्कि इसकी संकीर्णता पर भी कटाक्ष करती दिखेगी।

हालाँकि पहले इस फिल्म के मार्च तक रिलीज होने की चर्चा थी। लेकिन शूटिंग के देरी होने से फिल्म की रिलीज़ की तारीख भी बढ़ा दी गई है। आमिर के अलावा इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त की भी खास भूमिका है।

End of content

No more pages to load