बॉलीवुड के एक्शन अभिनेताओं में से एक जॉन अब्राहम अब अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम-2' टपोरी के किरदार में नज़र आने जा रहे है। साथ ही अब तक की भूमिकाओं से हटकर टपोरी की इस भूमिका के लिए जॉन बेहद उत्साहित भी है। कहा जा रहा हैं कि यह किरदार 'रंगीला' के आमिर खान की याद दिलाएगा।
हाल ही में हुई एक साक्षात्कार के दौरान जॉन ने कहा कि वे अपने टपोरी रोल से दर्शको को 1995 की फिल्म 'रंगीला' की याद दिलायेगे। जॉन अब्राहम ने एक इवेंट में यह भी कहा कि दर्शक मेरे इस नए किरदार से अचम्भे में पड़ जाएंगे।
'वेलकम-2' में टपोरी नज़र आएंगे जॉन अब्राहम
-
Tuesday, October 01, 2013


