डेंगू पीड़ित रणवीर की हालत में कोई सुधार नहीं

डेंगू पीड़ित रणवीर की हालत में कोई सुधार नहीं
रणवीर सिंह को लेकर हालिया ख़बरों के अनुसार वह इन दिनों डेंगू से जूझ रहे है, और अस्पताल में भर्ती है। लेकिन कहा जा रहा हैं कि अभी तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया है। साथ ही ऐसे में उनकी मनःस्थिति और भी ख़राब है क्योंकि उनकी वर्तमान की सबसे अच्छी और करीबी दोस्त दीपिका भी उनके साथ नहीं है। दरअसल दीपिका इन दिनों गोवा में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।

सूत्रों के अनुसार रणवीर को खेर के हिंदुजा सर्जिकल हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया हैं लेकिन अभी तक उनकी हालत वैसी की वैसी ही बनी हुई है। वहीं रणबीर के एक मित्र का कहना हैं कि वह 'आईसीयू' से शिफ्ट होना चाहते थे, क्योंकि वहां वह बेहद अकेलापन महसूस कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर्स ने उनको इस बात की अनुमति नहीं दी है। वहीं अस्पताल के एक सूत्र के अनुसार, अभी तक रणवीर के प्लेटलेट्स काउंट में कोई सुधार नहीं है। साथ ही, उनको बॉडी पेन के साथ ठंड भी लग रही है।

ज्ञात हो कि रणवीर की तबियत उसी वक़्त ख़राब हो गई थी, जब वह दुर्गापुर में अपनी आगामी फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन ऐसे में भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी। लेकिन बाद में तबियत ज्यादा ख़राब होने ले बाद वह मुंबई आ गये जहाँ उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस वक़्त रणवीर के माता-पिता उनके साथ ही है, लेकिन उन्हें भी रणवीर से मिलने की इजाजत नहीं है।

End of content

No more pages to load