देश के प्रमुख रसोई उपकरण ब्रांड टीटीके प्रेस्टिज ने बॉलीवुड की मशहूर सितारा दंपति ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह घोषणा कंपनी ने सोमवार को की। कंपनी ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ अपने पुराने मशहूर 'जो बीवी से करे प्यार, वो प्रेस्टिज से कैसे करे इंकार' प्रचार अभियान को फिर से शुरू करेगी। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा कि ऐश्वर्या और अभिषेक को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है और उनके साथ कंपनी 'जो बीवी से करे प्यार ..' प्रचार अभियान को दोबारा शुरू करेगी।
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 'जो बीवी से करे प्यार ..' विज्ञापन अभियान का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे।
प्रिंट और डिजिटल प्रचार वाले इस अभियान के तहत छह नए टीवी कमर्शियल (टीवीसी) बनाए जाएंगे।
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन बने टीटीके प्रेस्टिज के ब्रांड एंबेसडर
-
Tuesday, October 01, 2013


