'व्हाट द फिश' का प्रदर्शन 13 दिसंबर को

'व्हाट द फिश' का प्रदर्शन 13 दिसंबर को
गुरमीत सिंह की 'व्हाट द फिश' अब 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। पहले फिल्म को अगले वर्ष प्रदर्शित किया जाना था। फिल्म में अनुभवी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया प्रमुख भूमिका में हैं। एक बयान में कहा गया कि फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शहर छोड़ना है और उसे अपने मनी प्लांट और मछली की देखरेख करने वाले एक व्यक्ति की जरूरत है। इसके बाद वह अपनी भांजी से घर की देखरेख कराने का निर्णय लेती हैं। फिल्म घर में उनकी गैरमौजूदगी में होने वाली हास्यप्रद घटनाओं को समेटे हुए है।

फिल्म का निर्माण वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स, कुमुंद शाही मलिक और के.आर. हरिश द्वारा किया जा रहा है।

डिंपल कपाड़िया आखिरी बार सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल' में दिखी थीं।

End of content

No more pages to load