पैरोल पर छूटे संजय दत्त चाहते हैं परिवार संग रहना
-
Thursday, October 03, 2013
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने दो सप्ताह के लिए पैरोल पर छूटने के बाद कहा कि वह अपने परिवार के साथ यह समय बिताना चाहते हैं। संजय को चिकित्सा आधार पर मंगलवार को पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया। अपने बांद्रा स्थित आवास के बाहर मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं अपने प्रशंसकों और मीडिया का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं 14 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर हूं। इन 14 दिनों को मैं अपने परिवार के साथ गुजारना चाहता हूं।"


