अपनी खास नृत्य शैली के लिए मशहूर महानायक अमिताभ बच्चन अब 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में एक प्रतिभागी को नृत्य सिखाते दिखेंगे। अमिताभ ने शाहिद कपूर से हाल ही में नृत्य सीखा था और अब वह केबीसी प्रतिभागी को सिखाएंगे। शो के हाल के एक एपिसोड में शाहिद ने बिग बी को 'अगल बगल' गीत पर नृत्य सिखाया था। यह शाहिद की नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का गीत है।
जब अमिताभ को पता चला कि शो की प्रतिभागी दीपिका नृत्य नहीं कर सकतीं, तब उन्होंने उनका नृत्य गुरु बनना तय किया।
दोनों ने इसी गीत पर एक-दूसरे के साथ ताल मिलाई। शो के इस खास एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।
नृत्य गुरु बने बिग बी
-
Thursday, October 03, 2013


