अपनी आगामी फिल्म 'बैड' के लिए सुर्खियों में आईं अभिनेत्री-फिल्मनिर्माता पूजा भट्ट ने इस फिल्म से 'टाइटल' के साथ हाथ वापस खींच लिए हैं। वह कहती हैं कि यह एक आपसी निर्णय था। 'पाप' और 'जिस्म 2' सरीखी फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं पूजा ने आईएएनएस को बताया, "मैं अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रह गई हूं। यह निर्णय पूरी तरह से आर्थिक वजह से लिया गया और यह मैंने व मेरे साथी ने सामूहिक रूप से लिया।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए बजट अहम है। अगर अर्थव्यवस्था साथ-साथ नहीं चलती है तो पटकथा कितनी ही अच्छी है, इससे फर्क नहीं पड़ता है। मैंने महेश और मुकेश भट्ट से प्रशिक्षण लिया है और निर्णय आर्थिक कारण से लिया है।"
फिल्म के शीर्षक के बारे में पूछे जाने पर पूजा ने कहा, "हां, यह उनके साथ कायम है।"
पूजा ने कहा, "मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी की तरह 'बैड' ब्रांड के साथ बने रह सकते हैं और 'बैड' 1, 2, 3 बना सकते हैं। मैं शीर्षक आगे ले जाना चाहती हूं।"
पूजा के फिल्म से बाहर जाने के बाद रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा वाली इस फिल्म का कोई शीर्षक नहीं रह गया है।
पूजा भट्ट ने छोड़ी 'बैड'
-
Thursday, October 03, 2013


