अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को अपने फिल्मकार पिता ऋतिक रोशन के साथ अपनी आने वाली सुपरहीरो फिल्म 'क्रिश 3' से सम्बद्ध आधिकारिक उत्पाद पेश किए। 'क्रिश 3' के उत्पाद संग्रह में एक्शन फिगर, खिलौने, कपड़े व प्रकाशन सामग्री शामिल हैं। इस उत्पाद श्रृंखला के तहत 150 से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध होंगे।
दो बेटों के पिता ऋतिक ने कहा कि यह दुनियाभर के बच्चों की सेवा जैसा है।
उन्होंने कहा, "मैं इस उत्पाद श्रृंखला से जुड़कर खुश हूं। मुझे अब भी याद है कि मेरे बचपन के दिनों में हम वास्तव में बहुत दौलतमंद नहीं थे। मैं पेन और पेंसिल से खेलता था और उन्हें सुपरहीरो मान लेता था। आज हम इस उत्पाद श्रृंखला के जरिए दुनियाभर के बच्चों की सेवा कर रहे हैं। यह अद्भुत सेवा है।"
'क्रिश 3' 2003 में प्रदर्शित हुई 'कोई मिल गया' का तीसरा संस्करण है। नवंबर में प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में विवेक ओबरॉय, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया है।
राकेश रोशन ने कहा, "इस संग्रह को पेश करने के साथ हम उम्मीद कर रहे हैं 'क्रिश 3' पर्दे से निकलकर अपने हर उम्र के प्रशंसकों के जीवन में पहुंच सकेगी।"
ऋतिक ने 'क्रिश 3' से सम्बद्ध उत्पाद पेश किए
-
Thursday, October 03, 2013


