अभिनेता लव सिन्हा निर्माता एकता कपूर की एक बड़ी फिल्म में नजर आएंगे। वैसे फिल्म के संबंध में अभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। एकता ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "हम जल्द ही साथ काम शुरू करेंगे और निश्चित रूप से यह एक बड़ी परियोजना होगी। फिल्म से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द घोषित की जाएगी।"
लव की बहन सोनाक्षी सिन्हा ने 'राउडी राठौर' व 'दबंग' जैसी 100 करोड़ रुपये की सफलतम फिल्में देकर खुद को साबित किया है। पूर्व में उनका एकता के साथ अच्छा कामकाजी रिश्ता रहा है।
लव एकता संग काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा के बेटे लव ने कहा, "एकता और मैं जल्द ही साथ काम करेंगे। मैं बालाजी मोशन पिक्चर्स संग काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद कहता हूं कि हमारी जोड़ी सफल रहेगी।"
लव ने 2010 में 'सदियां' से अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।
एकता कपूर की फिल्म में लव सिन्हा
-
Thursday, October 03, 2013


