दीपिका ने दर्द कम करने की मशीन लगा कर किया नगाड़ा सोंग

 दीपिका ने दर्द कम करने की मशीन लगा कर किया नगाड़ा सोंग
हाल ही में यूट्यूब पर प्रदर्शित हुए 'रामलीला' के नगाड़ा सॉंग पर दीपिका ने जो डांस किया हैं उसे देख कर निःसंदेह कहा जा सकता हैं कि यह अभिनय दीपिका के उम्दा प्रदर्शनों में से एक होगा। लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका ने जब यह गाना शूट किया उस वक़्त दीपिका की कमर और कन्धों में बहुत दर्द था।

सूत्रों ने बताया, "गाने की शूटिंग से पहले दीपिका की कमर और कंधे में जबरदस्त दर्द था। इस दर्द के साथ गरबा करना काफी मुश्किल था और दीपिका शूट का समय इधर-उधर नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने कमर और पीठ में दर्द कम करने की मशीन लगाई। जिसके बाद वे गरबा कर पाईं।

कहा जा रहा हैं कि दीपिका का बैक पेन देख टीम के सभी लोग काफी चिंतित हो गए थे, लेकिन दीपिका ने खुद को संभाला और बड़ी ही हिम्मत से गरबा के सारे स्टेप किए। हां ये बात और है कि मशीन लगाने के बाद इस गाने में पहनी जाने वाली दीपिका की ड्रेस के लिए डिजाइनर को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ी है।

End of content

No more pages to load