एक्शन, ड्रामा, डांस और लव-शव से भरपूर है शाहिद की आगमी फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' का ट्रेलर। जिसमें शाहिद "साइलेंट हो जा वर्ना मैं वॉयलेंट हो जाऊँगा" और
गुस्से से बोलेगी तो नहीं जाऊँगा और प्यार से बोलेगी तो मर भी जाऊँगा" जैसे डायलाग पूरी दबंगई के साथ बोलते नज़र आ रहे है। यहाँ तक कि फिल्म में सोनाक्षी भी मार-धाड़ के मामले में कुछ पीछे नहीं दिख रही है।
शाहिद और सोनाक्षी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर ये हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ हो गया है। साथ ही यह काफी प्रशंसा भी बटौर रहा है। फिलहाल ट्रेलर को लॉन्च हुए सिर्फ दो ही दिन बीते हैं और फिल्म को 8,56,415 प्रशंसक देख चुके है और 21, 670 लाइक्स मिल चुके है।
फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं, जिस से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब प्रभुदेवा जैसे डांसिंग गुरु और शाहिद जैसे शिष्य हो तो भला फिल्म में डांसिंग परफोर्मेंस कितनी उम्दा होगी। फिल्म में शाहिद और सोनाक्षी के अलावा सोनू सूद भी है जिन्हें विलेन के रूप में आसानी से आँका जा सकता है।
सुनील लुल्ला और विकी रजनी की यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
यू ट्यूब पर धूम मचा रहे है अपने 'रैम्बो राजकुमार' यानी शाहिद
-
Thursday, October 03, 2013


