रणवीर को मिली अस्पताल से छुट्टी

रणवीर को मिली अस्पताल से छुट्टी
कई दिनों से डेंगू की वजह से मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हुए रणवीर सिंह आखिर कार इस से उबर ही गये है। अब डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

ज्ञात हो कि रणवीर को डेंगू उस वक़्त हुआ था जब वह कोलकाता में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद वह मुंबई आकर अस्पताल में भर्ती हो गये थे। खैर अब वह बिलकुल स्वस्थ है। साथ ही बाहर आकर रणवीर ने अपने प्रशंसकों को उन्हें दी गई दुआओं के लिए धन्यवाद दिया।

हालांकि रणवीर को अभी भी डॉक्टर्स ने कुछ समय तक घर पर ही आराम करने की सलाह दी है।

End of content

No more pages to load