अभिनेता रणवीर कपूर के प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार रात रणवीर को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी, लेकिन अभी 15 दिनों तक उन्हें घर पर आराम करना होगा। चिकित्सकों ने रणवीर को डेंगू होने की पुष्टि की थी, लेकिन वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और पहले से बेहतर हैं। रणवीर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "रणवीर अब ठीक हो रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें अभी 15 दिन आराम करने की सलाह दी है।"
रणवीर (28) को तेज बुखार होने की वजह से मुंबई के उपनगरीय अस्पताल में 27 सितंबर भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की थी।
गुरुवार को रणवीर ने ट्विटर के माध्यम से दोस्तों और प्रशंसकों से बात भी की। उन्होंने लिखा, "आपके प्यार और आशीर्वाद ने बीमारी से लड़ने में मेरी मदद की। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, जिसकी बदौलत मैं कमजोरी से जीत सका।"
रणवीर कोलकाता के पास दुर्गापुर में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी तबियत बिगड़ी।
रणवीर को 15 दिन आराम करने की सलाह
-
Saturday, October 05, 2013


