जावेद ने '24' के लिए भाषण लिखा

जावेद ने '24' के लिए भाषण लिखा
मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने फंतासी शो '24' के लिए एक विशेष भाषण लिखा है। यह भाषण शो के मुख्य किरदार द्वारा दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रसारित होने जा रहे '24' का किरदार आदित्य सिंघानिया जो कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार है, जावेद का लिखा भाषण बोलेगा। आदित्य सिंघानिया का किरदार नील भूपलम निभा रहे हैं।

शो के एक करीबी सूत्र ने बताया, "यह भाषण बेहद प्रभावशाली होगा। यह देश के भविष्य और विकास पर प्रकाश डालेगा।"

भाषण में जावेद ने कई मुद्दों पर प्रहार किया है। जैसे देश की गरीबी और देश में हर दिन खाली पेट सोने वाले अनेक लोगों की समस्याओं से कैसे निपटा जाए।

'24' अमेरिका के लोकप्रिय रहस्य रोमांच कार्यक्रम श्रृंखला '24' का देसी रूपांतरण है। यह कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। शो में अनिल कपूर जय सिंह राठौर के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। जय सिंह राठौर, जैक बॉयर का भारतीय रूपांतर है।

कार्यक्रम में टिस्का चोपड़ा, अनुपम खेर और मंदिरा बेदी जैसी अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आएंगी।

जावेद की पत्नी शबाना आजमी भी इसमें छोटी सी भूमिका में दिखेंगी।

End of content

No more pages to load