मेरे लिए घर जैसा है भारत : अदनान

मेरे लिए घर जैसा है भारत : अदनान
पाकिस्तानी गायक अदनान सामी कहते हैं कि भारत उनके लिए एक घर की तरह है। अदनान कथित तौर पर भारत में अधिक दिन ठहरने की वजह से सुर्खियों में हैं। ब्रिटेन में जन्मे अदनान को मुंबई पुलिस ने 15 अक्टूबर को एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है कि वह लंबे समय तक यहां क्यों ठहरे हैं। लेकिन बाद में पता चला कि गायक-संगीतकार अदनान का वीजा छह अक्टूबर से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। छह अक्टूबर को उनके पूर्व के दस्तावेज की वैधता समाप्त हो गई थी।

अदनान ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "मैं बीते 14 सालों से यहां रह रहा हूं। तब से यह मेरा कार्यस्थल बना हुआ है। मैंने भारत में जितना समय बिताया है, उतना कहीं नहीं बिताया।"

उन्होंने कहा, "इसलिए मैं इस देश से जुड़ाव महसूस करता हूं। मेरे लिए यह एक घर की तरह है।"

अदनान का पिछला वीजा 26 सितंबर, 2012 से इस साल के छह अक्टूबर तक वैध था। उन्होंने 14 सितंबर को वीजा अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी वीजा अवधि तीन महीना बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

End of content

No more pages to load