मेरे पिता हमारी फिल्म को 'जय हो' के नाम से पुकारना चाहते थे: सोहेल खान

मेरे पिता हमारी फिल्म को 'जय हो' के नाम से पुकारना चाहते थे: सोहेल खान
काफी समय से सलमान खान की फिल्म 'मेंटल' का नाम 'जय हो' में बदले जाने की चर्चा थी, और अब इसका अंतिम निर्णय हो चुका है कि इसका शीर्षक 'जय हो' ही होगा।

इस बात की पुष्टि करते हुए फिल्म के निर्देशक सोहेल खान कहते है, "हाँ, फिल्म का शीर्षक 'जय हो' है। मेंटल तो केवल शूट के समय का शीर्षक था। हमें पहले से ही पता था कि इसे बदलना है। 'जय हो' वह शीर्षक था जिसे मेरे पिताजी ने पसंद किया था। अब भगवान की दया से हम 24 जनवरी को इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

फिल्म के करीबी एक सूत्र का कहना है, "फिल्म का यह शीर्षक अवसर के अनुसार रखा गया है। फिल्म का पहला शीर्षक 'मेंटल' सलमान खान के द्वारा रखा गया था जिसे सभी ने पसंद किया था।

लेकिन जैसे ही फिल्म की रिलीज़ तारीख 24 जनवरी तय हुई, तो सलीम साहब को महसूस हुआ कि फिल्म का शीर्षक को थोडा और सटीक होना चाहिए। इसके बाद सभी ने किसी ऐसे नाम को चुनने का सुझाव दिया जो देशभक्ति पर आधारित हो, क्योंकि यह गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म भ्रष्टाचार और उन्मूलन पर आधारित है जिसमें सलमान ने एक सामाजिक योद्धा की भूमिका निभाई है।

End of content

No more pages to load