सलमान के दो नए दोस्त, ऋतिक और प्रियंका

सलमान के दो नए दोस्त, ऋतिक और प्रियंका
सलमान भाई आज कल काफी अच्छे मूड में नज़र आते है। लगता है अब उनके अपने सारे मन मुटाव और कॉल्ड-वॉर को निपटा देने का इरादा है। जिसकी शुरुआत सबसे पहले उनके विरोधी शाहरुख खान से ही हुई है। अब सलमान समय-समय पर शाहरुख की हंसी मज़ाक में चुटकी लेते हुए दिखाई देते है। खैर अब सलमान की दोस्ती का हाथ बढ़ा है प्रियंका और ऋतिक रोशन की तरफ।

इस हफ्ते सलमान, ऋतिक और प्रियंका को लेकर खबर ये है कि सलमान ने ऋतिक और प्रियंका के लिए अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें 'बिग बॉस-7' में आने का निमंत्रण दिया है। जिसे पीसी मैडम ने तो स्वीकार कर लिया है, लेकिन ऋतिक की हाँ का इंतज़ार किया जा रहा है। वैसे अगर ऋतिक के साथ सलमान के रिश्तों की बात की जाए तो वह विरोधी तो नहीं है, लेकिन अच्छे दोस्त भी नहीं है।

रही प्रियंका की बात, तो प्रियंका और सलमान के बीच कोल्ड वॉर की खबरे तब आई थी, जब उन्होंने सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खन्ना' के लिए मना कर दिया था। इसके बाद से कहा जा रहा था कि सलमान खान प्रियंका से नाराज़ हो गये थे, और दोनों के बीच तभी से गरमा-गर्मी चली आ रही थी।

सूत्रों का कहना है, "हालाँकि उन्होंने अपने पैच-अप के बाद आपस में मुलाकात नहीं की है, हाँ सलमान प्रियंका के साथ सोशल नेट्वोर्किं पर जरुर बात करते रहते है।

लेकिन इस हफ्ते चर्चा है कि पीसी शायद 'बिग बॉस-7' में अपनी आगामी फिल्म 'कृष-3' को प्रमोट करने जाएंगी। सलमान के साथ प्रियंका को देखना वास्तव में ही बेहद मनोरंजक होगा। जबकि आंतरिक सूत्रों का कहना है कि प्रियंका पहले ही 'बिग बॉस' में जाने के लिए हाँ कर चुकी है। अभी ऋतिक का इस बारे में जवाब आना बाकी है।

End of content

No more pages to load