बिपाशा ने दी प्रियंका को सलाह, हाई हील मत पहनो

बिपाशा ने दी प्रियंका को सलाह, हाई हील मत पहनो
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक निजी बात का खुलासा किया है, कि बिपाशा ने उन्हें सलाह दी है, कि यात्रा के दौरान हमेशा फ़्लैट चप्पलों का ही प्रयोग करना चाहिए। हालाँकि प्रियंका यह भी स्वीकार करती है, कि वह हील पहन कर मैराथन में भी दौड़ सकती है। लेकिन उन्हें बिपाशा बासु की फ़्लैट चप्पल वाली सलाह पसंद आई है।

यह वाकया उस वक़्त का है, जब प्रियंका चोपड़ा फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डे की तरफ दौड़ रही थी। साथ ही तब प्रियंका ने हाई हील पहनी हुई थी। उस वक़्त हवाई अड्डे पर बिपाशा और ऋतिक भी मौजूद थे। प्रियंका को ऐसे भागते देख बिपाशा से नहीं रहा गया और उन्होंने प्रियंका को इसके नुकसान के बारे में समझाया।

प्रियंका कहती है, "मैं ऊँची एड़ी के जूतों में बहुत सहज महसूस करती हूं, लेकिन एक बार में हवाई अड्डे की तरफ भाग रही थी, उस वक़्त बिपाशा भी मेरे साथ थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे बाद में समस्याएँ आ सकती है। उस वक़्त ऋतिक रोशन भी हमारे साथ ही थे। उन्होंने भी मुझे और डरा दिया। अब मैं जब भी यात्रा करती हूँ हमेशा फ़्लैट चप्पल पहनती हूँ।"

End of content

No more pages to load