आकर्षण के मामले में किंग खान ने पछाड़ा दबंग खान को

आकर्षण के मामले में किंग खान ने पछाड़ा दबंग खान को
भारत में, बॉलीवुड के सबसे आकर्षक और लोकप्रिय अभिनेता की बात की जाए तो शायद सबसे पहले जो नाम ज़ेहन में आएगा वो सलमान खान होगा। लेकिन एक सर्वे ने इस सच से पर्दा हटाते हुए शाहरुख खान को भारत का सबसे आकर्षक पुरुष बताया है।

यह निष्कर्ष निकाला है, ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआरए) ने। इस कंपनी ने भारत के 16 शहरों में एक 'सर्वेक्षण' किया जिसमें इन्होने भारत के उन महान व्यक्तियों को शामिल किया था जो दुनिया में एक ख़ास पहचान और प्रशंसकों के दिल में एक खास जगह रखते है।

इस सर्वेक्षण ने जो खुलासा किया है, उसके अनुसार सलमान खान के फैन्स की एक बड़ी संख्या होने के बावजूद भी शाहरुख खान भारत के सबसे आकर्षक पुरुष माने जाते है। जो आम जनता की सोच है।

इस सर्वेक्षण में, सिनेमा के अलावा खेल, सामाजिक, आध्यात्मिक, व्यापारिक और संगीत के क्षेत्र से 25 हस्तियों को शामिल किया गया था। इस सूची में सबसे ऊपर जिनका नाम आता है, वह है शाहरुख खान, उनके बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और बिग बी का नाम है। वहीं नंबर चार पर मि. परफेक्टनिस्ट आमिर खान है, और आमिर के बाद सातवें नंबर पर सलमान खान का नंबर आता है।

वहीं अगर महिलाओं की बात की जाए तो फिल्म इंडस्ट्री की दो बेहद खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना और माधुरी दीक्षित है, जो टॉप टेन की सूची में शामिल हुई है।

End of content

No more pages to load