सलमान ने प्रियंका के साथ लगाए ठुमके

सलमान ने प्रियंका के साथ लगाए ठुमके
कुछ समय के बाद ही सही लेकिन सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ देखने को मिल ही गये। भले ही वह फ़िल्मी पर्दे के बजाय 'बिग बॉस' का सेट ही क्यों ना हो। दरअसल आजकल प्रियंका अपनी एक नवंबर को रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'कृष-3' के प्रोमोशन के लिए इसके सेट पर गई थी।

रविवार को प्रियंका 'बिग बॉस' में पहुंची प्रियंका का सलमान खान ने बेहद ज़ोरदार स्वागत किया। वहीं दोनों ने साथ में जमकर ठुमके भी लगाए। वैसे इसके लिए ऋतिक को भी प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन शो में ऋतिक नहीं पहुंचे।

यानी 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'मुझसे शादी करोगी' के बाद ये इन दोनों ने एक साथ काम नहीं किया था। हालाँकि जब सलमान खान ने प्रियंका को अपने गृह-निर्देशन में बन रही फ़िल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' के लिए प्रस्ताव दिया था, तो प्रियंका ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसके बाद से दोनों के बीच थोड़ी सी खटास आ गई थी। लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है।

End of content

No more pages to load