किसी के साथ नाम जुड़ने से बचती हैं पूजा

किसी के साथ नाम जुड़ने से बचती हैं पूजा
अभिनेत्री पूजा चोपड़ा गैर फिल्म पृष्ठभूमि से हैं इसलिए किसी के साथ नाम जुड़ने से दूर रहना उनके लिए ज्यादा जरूरी हो गया है। पूजा ने कहा, "मैं गैर फिल्म पृष्ठभूमि से हूं। इसलिए मेरे लिए इन्हें झेलना बहुत, बहुत कठिन है।"

उन्होंने कहा, "अखबारों में किसी अभिनेता संग मेरे जुड़ने की खबरें पढ़कर मुझसे ज्यादा मेरा परिवार प्रभावित होगा। मैं ज्यादा सचेत रहूंगी चूंकि मैं आमतौर पर ऐसी चीजों में नहीं पड़ती।"

उन्होंने अपना यह दृष्टिकोण मंगलवार को यहां एक रेडियो स्टेशन पर एक आयोजन के मौके पर प्रकट किया।

फिल्म 'कमांडो' में प्रमुख महिला नायिका के किरदार में दिख चुकीं पूजा ने कहा, "मैं जानती हूं मेरा ध्यान कहां है और मुझे कहां जाना है। इस दिशा में कार्य करती रहूंगी।"

वहीं, वह कहती हैं कि अगर उन्हें कभी किसी से प्यार हुआ तो वह छिपाएंगी नहीं।

पूजा ने कहा, "अपने जीवनसाथी को सम्मान देना ही किसी रिश्ते का आधार है। इसलिए अगर मैं किसी रिश्ते या शख्स को पहचान ही ना दे सकूं तो उसका कोई मतलब नहीं।"

उनकी आने वाली फिल्म 'कमांडो 2' है।

रणबीर, ऋतिक संग काम करने की इच्छुक पूजा
पूर्व फेमिना मिस इंडिया और अदाकारा पूजा चोपड़ा की इच्छा बॉलीवुड के सितारे ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर संग बड़ा पर्दा साझा करने की है। पूजा अंतिम बार अभिनेता विद्युत जामवल संग मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'कमांडो' में दिखी थीं।

मंगलवार को यहां एक रेडियो स्टेशन पर एक आयोजन के मौके पर पूजा ने कहा, "मैं ऋतिक और रणबीर से विस्मित हूं। मैं आशा करती हूं कि निकट भविष्य में दोनों के संग काम करने को मिलेगा।"

पूजा ने स्वीकारा कि वह अति महत्वाकांक्षी हैं और उनका परिवार उनसे इस समय आराम करने को कह रहा है।

पूजा ने कहा, "मेरे ख्याल से मैं बहुत ज्यादा अभिलाषी हूं और सब कुछ करना चाहती हूं। मेरा परिवार कहता है कि मैं अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी हूं..मैं घर पर दो मिनट भी खाली नहीं बैठ सकती।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे घर पर 10 मिनट भी बैठना पसंद नहीं है और परिवार मुझे आराम करने को कहता है।"

फिलहाल वह 'कमांडो 2' और विपुल शाह की अगली फिल्म के लिए कमर कस रही हैं।

End of content

No more pages to load