चोटिल होने पर भी प्रचार में व्यस्त अभिषेक

चोटिल होने पर भी प्रचार में व्यस्त अभिषेक
अभिनेता अभिषेक बच्चन हाल ही में चोटिल होने के बावजूद अपनी नई फिल्म 'धूम 3' के प्रचार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभिषेक सोमवार को व्यायाम के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी कुहनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

एक नजदीकी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "वह मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और आज 'धूम 3' के ट्रेलर लांच कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।"

37 वर्षीय अभिषेक इसके बाद भी लगातार व्यायाम कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया, "अभिषेक अब भी व्यायाम कर रहे हैं। वह इस समय हल्का व्यायाम कर रहे हैं।"

आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी 'धूम 3' 20 दिसम्बर को प्रदशिर्त होगी। इसमें आमिर खान नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे।

End of content

No more pages to load