अपूर्वा 'बिग बॉस-साथ 7' से बेदखल

अपूर्वा 'बिग बॉस-साथ 7' से बेदखल
रियलिटी शो 'बिग बॉस-साथ 7' से शनिवार को टीवी शख्सियत अपूर्वा अग्निहोत्री बेदखल हो गए। उन्होंने घर के सभी सदस्यों के संग मैत्रीपूर्ण संबंध बना कर रखा था, लेकिन टीवी अभिनेता कुशाल टंडन संग उनकी खास दोस्ती थी। अपूर्वा ने 'बिग बॉस' के घर में अपनी पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री के साथ प्रवेश किया था। वह पहले ही घर से बेदखल हो गई थीं।

'बिग बॉस' के घर में कई विस्फोटक परिस्थितियों के बावजूद अपूर्वा शांतचित बने हुए थे। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' के इस अभिनेता ने कई बार अन्य प्रतिभागियों को भी शांत करने का प्रयास किया था।

घर से उनकी यह बेदखली शो से हाल में हुई कुशाल की विदाई के बाद हुई है।

'बिग बॉस' के घर में बचे प्रतिभागियों में गौहर खान, तनिशा मुखर्जी, अरमान कोहली, संग्राम सिंह, एली आवरम, प्रत्यूषा बनर्जी, वीजे एंडी और काम्या पंजाबी शामिल हैं। घर में आए नये प्रतिभागियों में कैंडी बरार, अजाज खान और सोफिया हयात शामिल हैं।

End of content

No more pages to load