ऋतिक के लिए 'क्रिश 3' की सफलता लाई खुशहाल दिवाली

ऋतिक के लिए 'क्रिश 3' की सफलता लाई खुशहाल दिवाली
अभिनेता ऋतिक रोशन उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'क्रिश 3' को मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। वह इस बात से खुश हैं कि यह दिवाली उनके और उनके परिवार के लिए सुखद होने जा रही है। शुक्रवार को यहां गेइटी सिनेमा में दर्शकों संग फिल्म देखने पहुंचे 39 वर्षीय ऋतिक ने कहा, "मैं तहेदिल से दर्शकों और 'क्रिश 3' की पूरी टीम को शुक्रिया कहना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं इतना अभिभूत हूं कि उन्हें धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं मिल रहे। मैं खुश हूं। यह दिवाली सुखदायी होने जा रही है।"

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'क्रिश 3' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इसमें ऋतिक सुपरहीरो के किरदार में हैं। यह फिल्म वर्ष 2003 में 'कोई मिल गया' से शुरुआत करने वाली फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

फिल्म में विवेक ओबरॉय खलनायक 'काल' के किरदार में हैं। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत ने भी अभिनय किया है।

End of content

No more pages to load