'बॉस' के बाद 'गुटका' हैं अक्षय की अगली फ़िल्म

'बॉस' के बाद  'गुटका' हैं अक्षय की अगली फ़िल्म
बॉलीवुड के बॉस यानी अक्षय अब अपनी अगली फ़िल्म 'गुटका' की तैयारी कर रहे है। यह फ़िल्म अक्षय की गृह-निर्माण कंपनी में बनने वाली एक ड्रामा फ़िल्म होगी। जिसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करेंगे।

पुनीत मल्होत्रा कहते है, "मैं एक ड्रामा बना रहा हूँ....मेरी अगली फ़िल्म 'गुटका'! इसमें अक्षय मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह एक ड्रामा है, और मेरी अब तक की बनाई फिल्मों से बिलकुल अलग है।

फ़िल्म के बारे में कोई घोषणा किये बिना उन्होंने कहा, "इसके बारे में अभी से ज्यादा बातें करना बहुत जल्दबाजी होगी। पहले हमें इसकी कहानी को पूरा करना है और इसके बाद फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी। हमने अभी फ़िल्म की अभिनेत्री का चुनाव नहीं किया है।"

'आई हेट लव स्टोरी' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाले निर्देशक पुनीत अभी करण जौहर की फ़िल्म 'गौरी तेरे प्यार में' में व्यस्त है। इसके बाद वह 'गुटका' पर काम करना शुरू करेंगे। 'गौरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

जब इस फ़िल्म के बारे में ज़िक्र करते हुए निर्देशक से पूछा गया कि इसमें करीना और इमरान की जोड़ी एक असामान्य जोड़ी नहीं है?

तो उनका कहना था, "फ़िल्म 'गौरी तेरे प्यार में', इसे बेहद अच्छे से स्थापित किया गया है, कि करीना इमरान से बड़ी है। यह एक असामान्य जोड़ी है। मैं 'आई हेट लव स्टोरी' के बाद इमरान के साथ दोबारा काम करना चाहता था, और फ़िल्म की कहानी को उन्हीं को ध्यान में रख कर लिखा गया था। जहाँ तक फ़िल्म में करीना का सवाल है, तो इस किरदार को केवल वह ही निभा सकती थी।

End of content

No more pages to load