बोल्ड सीन के चलते 'बेगम समरु' नहीं छोड़ी: करीना कपूर

बोल्ड सीन के चलते 'बेगम समरु' नहीं छोड़ी: करीना कपूर
खबर थी कि तिग्मांशु धुलिया की फ़िल्म 'बेगम समरू' को पहले रानी मुखर्जी और फिर करीना ने फ़िल्म के बॉल्ड सीन के चलते छोड़ दिया था। लेकिन करीना इस बात से इंकार करते हुए कहती है कि मैंने इस फ़िल्म को बॉल्ड सीन के कारण नहीं छोड़ा।

करीना कहती है कि मैं उसी फ़िल्म में काम करुँगी जिसका विषय मुझे पसंद आएगा इसका बोल्ड होने या ना होने से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही वह यह भी कहती है कि मैंने शादी के बाद अपने आप को किसी भी सीमा में बाँध के नहीं रखा है। यह सब सिर्फ आपके दिमाग की उपज है।

बेगम समरू, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सरधना की एक का शासक थी। धुलिया की यह फ़िल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एक नर्त्तकी से सरधना रियासत की एक ताकतवर राजनैतिक ताकत बन कर उभरी थी।

फिलहाल करीना अपनी फ़िल्म 'गौरी तेरे प्यार में' के प्रोमोशन में व्यस्त है, जो 22 नवंबर को रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे है। इस फ़िल्म में वह इमरान खान के साथ दिखेंगी।

End of content

No more pages to load