शाहरुख को भाता हैं हवाई यात्रा पर खाना

शाहरुख को भाता हैं हवाई यात्रा पर खाना
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान खाने के शौकीन नहीं हैं, लेकिन हवाई यात्रा के दौरान वह भोजन परोसे जाने की राह ताकते हैं। वह रविवार से शुरू होने जा रहे 19वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के लिए कोलकाता निकले हुए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "उड़ान के दौरान मैं खाना ढूंढ़ता रहता हूं, जबकि मैं कभी भी खाने का शौकीन नहीं रहा हूं।"

बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर 48 वर्षीय शाहरुख पश्चिम बंगाल के ब्रांड अंबेस्डर हैं। उन्हें कोलकाता की यात्रा करना हमेशा रास आता है।

उन्होंने लिखा, "कोलकाता मुझे तुमसे प्यार है..अपने शहर आते हुए हमेशा खुशी होती है।"

रविवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार कमल हसन भी मौजूद होंगे।

End of content

No more pages to load