मल्लिका, विजय धर्मशाला में मनाएंगे छुट्टियां?

मल्लिका, विजय धर्मशाला में मनाएंगे छुट्टियां?
'द बैचलोरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' में अभिनेत्री मल्लिका सहरावत का दिल जीतने के बाद मॉडल विजय सिंह और यह अभिनेत्री संभवत: यहां साथ में छुट्टियां मनाने आएं। सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हम कैमरे से दूर एक-दूसरे को समझने के लिए साथ में समय बिताने की योजना बना रहे हैं।"

वे संभवत: हिमालय के हिल स्टेशन में छुट्टियां मनाएं।

सिंह ने पुणे से फोन पर बताया, "मैं धर्मशाला में अपने घर लौटने की तैयारी कर रहा हूं।"

मल्लिका ने शुक्रवार को अपने स्वयंवर 'द बैचलोरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' में अपने जीवनसाथी को ढूंढ़ लिया।

24 वर्षीया सिंह अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।

End of content

No more pages to load