गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर हुए कपिल के शो से बाहर

गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर हुए कपिल के शो से बाहर
खबर है कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से 'गुत्थी' यानी सुनील ग्रोवर कपिल के साथ चलते मतभेदों के चलते शो को छोड़ रहे है। कहा जा रहा है कि शो में गुत्थी की प्रसिद्धि ही इसका कारण है, जिसे सुनील और बढ़ाना चाहते है, लेकिन शो से जुड़े लोग इसके लिए तैयार नहीं है।

लेकिन सुनील इस तरह की किसी भी बात से इंकार करते है, उनका कहना है, "कपिल मेरे बहुत प्यारे दोस्त है, उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। मेरी वास्तविक तौर पर उनसे कोई समस्या नहीं है। मेरा शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म हो गया है। और पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण ही मुझे ये शो छोड़ना पड़ेगा।"





End of content

No more pages to load