अगर मुझे पता होता तो मैंने मैचिंग बिकिनी पहनी होती: कैट

अगर मुझे पता होता तो मैंने मैचिंग बिकिनी पहनी होती: कैट
कैट की आगामी फ़िल्म 'धूम-3' का अभी-अभी टाइटल सांग लॉन्च हुआ है, और इसी मौके पर मीडिया को कैट से रुबरु होने का मौका भी मिला। जिसमें उन्होंने कैट से उनकी कुछ दिनों पहले लीक हुई बिकिनी फ़ोटो के बारे में भी पूछ लिया। जिस पर कैट ने बिना अपना आपा खोए बहुत ही शांति के साथ सारे सवालों के जवाब दिए। कैट ने बड़े ही सरल स्वभाव में कहा कि अगर आगे से कोई उनकी इस तरह से फ़ोटो ले तो कृपया मुझे बता दे ताकि मैं मैचिंग बिकिनी पहन सकूं।

कैट ने उस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इस बात से मीडिया से बिलकुल भी नाराज नहीं हूँ। मैंने जब अपनी इस तरह की तस्वीरें देखी तो एक दम से प्रतिक्रिया कर दी।

वह आगे कहती है, मुझे लगा यह बिलकुल व्यक्तिगत पल थे, इसीलिए मैने इसके बारे में एक सीमा से बाहर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। आप एक पल प्रतिक्रिया करते है, फिर आप इससे सीख लेकर आगे बढ़ जाते है। कैट कहती है, उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में लगभग 10 साल हो गये है और उनके लिए हर घटना एक अनुभव है।

वह यह भी कहती है, "इन सभी सालों में मैं अपनी बहनों के साथ बहुत से समुंद्री तटो पर गई हूँ। वह हमारे अपने पल थे और अगर इन्हें छुपा कर रखा गया तभी वे अच्छे साबित हुए। मुझे नहीं पता ये फ़ोटो किसने क्लिक किये इसलिए मैं किसी से नाराज नहीं हो सकती। हाँ अगली बार अगर ऐसा कुछ होता है, तो कृपया मुझे बता देना ताकि मैं मैचिंग बिकिनी पहना के रखूं।

जब कैट से पूछा गया कि वह सिंगल हैं या नहीं तो उन्होंने कहा कि जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती तब तक वह सिंगल ही है।

End of content

No more pages to load