फिल्मकार नागेश कुकनूर ने अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' के प्रचार के लिए एक नया तरीका अपनाया है। वह फिल्म में युवाओं की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए इसे देशभर के कॉलेजों में दिखाएंगे। कुकनूर ने आईएएनएस को बताया, "कॉलेज स्क्रीनिंग एक अनूठा तरीका है। कुछ ऐसा जिसे मैंने फिल्म 'हैदराबाद ब्लूज' के बाद से नहीं किया है। यह दर्शकों खासकर बदलाव के लिए सबसे आगे रहने वाले युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।"
खबर है कि फिल्म पहले ही पुणे में स्थित फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में प्रदर्शित की जा चुकी है। कुछ और कॉलेजों में भी यह प्रदर्शित की जाएगी।
मानव तस्करी और बाल वेश्यावृत्ति विषय वाली फिल्म 'लक्ष्मी' में मोनाली ठाकुर प्रमुख भूमिका में हैं।
कॉलेज स्क्रीनिंग सर्वश्रेष्ठ तरीका : कुकनूर
-
Monday, November 18, 2013


