और तब खुद सो जाते हैं किंग खान

और तब खुद सो जाते हैं किंग खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का कहना है कि जब वह अपने बच्चों को सुलाने जाते हैं तो उनकी बजाय खुद सो जाते हैं। शाहरुख ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, "मैं जब अपने बच्चों को सुलाने जाता हूं तो हमेशा स्वयं ही सो जाता हूं। जरूर उनके आलिंगन और मेरी थकान के बीच कोई नाता है।"

किंग खान के सुपुत्र आर्यन हाल में 16 साल के हुए हैं। शाहरुख को सुहाना नाम से एक बेटी भी है। उन्हें सरोगेट मां से बेटा अब्राम भी है।

End of content

No more pages to load