'यादव' से 'राव' हुए राजकुमार

'यादव' से 'राव' हुए राजकुमार
अभिनेता राजकुमार यादव ने पहले तो अपने नाम से उपनाम 'यादव' हटाया फिर अपना उपनाम 'राव' रख लिया। अब वह राजकुमार यादव से राजकुमार राव हो गए हैं। राजकुमार ने वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म 'शाहिद' में मुख्य भूमिका निभाई थी।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मेरी मां चाहती थी कि मैं अपने नाम के साथ 'राव' उपनाम ही लगाऊं। वह इस बात को लेकर अड़ी हुई थी। मैंने सोचा क्यों न ऐसा करके देखा जाए।"

उन्होंने कहा, "दरअसर मैं हमेशा से उपनाम 'राव' लगाना चाहता था। हरियाणा में 'राव' और 'यादव' एक ही उपनाम हैं। मैंने सोचा जब आप अपने नाम की वर्तनी में एक अतिरिक्त अक्षर जोड़ सकते हैं तो 'राव' उपनाम रखने के लिए भी समय उपयुक्त है।"

राजकुमार ने 'लव सेक्स और धोखा' और 'काई पो छे' जैसी सफलतम व्यवसायिक फिल्मों में काम किया है।

End of content

No more pages to load