तेजी से 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है 'रामलीला'

तेजी से 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है 'रामलीला'
15 नवंबर को रिलीज़ हुई रणवीर सिंह और दीपिका की फ़िल्म 'रामलीला' बेहद तेजी से 100 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है। दीपिका और रणवीर की जोड़ी अब तक दर्शकों को थियेटर तक खीचने में कामयाब है। इसने अब तक कुल 114 करोड़ की कमाई कर ली है जिसमें से 85.65 करोड़ भारत में कमाए है।

हालाँकि इस शुक्रवार को 'सिंह साहब द ग्रेट' और 'गौरी तेरे प्यार में' रिलीज़ हुई है। लेकिन 'रामलीला' पर उनका प्रभाव पड़ने के बजाय उन दोनों फिल्मों पर रामलीला का प्रभाव पड़ा है।

फ़िल्म के बारे में जानकारी देते हुए व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने 22 नवंबर को ट्वीट किया था कि शुक्रवार को 16 करोड़, शनिवार को 17.25 करोड़, रविवार को 19.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 7.70 करोड़, बुधवार को 6.60 करोड़ और गुरुवार को 6.10 करोड़ साथ कमाई हुई 81.90 करोड़ प्लेक्सेस पर शानदार प्रदर्शन।

इसके बाद बावजूद इसके कि शुक्रवार को दो और फ़िल्में रिलीज़ हुई फ़िल्म 85.65 करोड़ तक पहुंचे में कामयाब रही।

End of content

No more pages to load