'कृष-3' ने देश विदेश में किया 500 करोड़ का आंकड़ा पार

'कृष-3' ने देश विदेश में किया 500 करोड़ का आंकड़ा पार
एक नवंबर को रिलीज़ हुई सुपर हीरो यानी ऋतिक रोशन की फ़िल्म का देश-विदेश का कुल आंकड़ा 500 करोड़ पर पहुंच गया है। जिसकी जानकारी देते हुए राकेश रोशन ने 21 नवंबर को ट्विटर पर लिखा है, "ऋतिक कि 'कृष-3' ने 500 करोड़ को पार कर लिया है।

वहीं अगर इसकी सिर्फ भारत में कमाई की बात की जाए तो 20 नवंबर को यह 238.78 करोड़ पर थी। इसके बारे में भी राकेश रोशन ने ट्विटर पर पोस्ट किया था कि 20 दिनों में 238.78 करोड़...धन्यवाद इंडिया शानदार प्रतिक्रिया।

लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में यह आंकड़ा 240.58 पर पहुंच गया है।

End of content

No more pages to load