फिल्मकार कैजाद गुस्ताद 10 साल बाद निर्देशक के रूप में फिल्म 'जैकपॉट' ले कर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पहली फिल्म 'बूम' का निर्देशन किया था। कैजाद का मानना है कि हिंदी सिनेमा में काफी बदलाव आए हैं और यदि 'बूम' इस समय प्रदर्शित हुई होती तो सफल रहती और दर्शकों द्वारा स्वीकार ली जाती।
कैजाद ने आईएएनएस को बताया, "कई लोगों ने मुझसे कहा और खुद मुझे भी लगता है कि 'बूम' इस समय प्रदर्शित होती तो दर्शकों द्वारा स्वीकार ली जाती।"
उन्होंने कहा, "बूम' को प्रदर्शित हुए 10 साल हो चुके हैं। हिंदी सिनेमा काफी बदल चुका है और अब दर्शक अलग अलग तरह की फिल्में स्वीकारने लगे हैं। यह फिल्मकारों के लिए सबसे अच्छा समय है।"
अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और कैटरीना कैफ जैसे सितारों के होने के बावजूद 'बूम' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। कैटरीना को अपनी पहली फिल्म में ब्रेक देने वाले कैजाद फिर से उनके साथ काम करने के इच्छुक हैं।
कैजाद इस समय अपनी फिल्म 'जैकपॉट' के प्रचार में व्यस्त हैं। सचिन जोशी और सनी लियोन फिल्म के मुख्य कलाकार हैं।
इस समय प्रदर्शित होती तो सफल रहती 'बूम' : कैजाद
-
Saturday, November 23, 2013


