आज कल रामलीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका पर उनकी फ़िल्म 'रामलीला' की सफलता का ख़ुमार छाया हुआ है। आजकल ये तीनों फ़िल्म की सफलता का जमकर लुत्फ़ उठा रहे है। खबर है कि हाल ही में रणवीर सिंह दीपिका और भंसाली ने दक्षिण मुंबई के एक होटल में एक डिनर का आयोजन किया था। जिसका बिल 2 लाख आया और इसे रणवीर सिंह ने भरा।
एक सूत्र के अनुसार, "भंसाली रणवीर और दीपिका को डिनर पर ले जाने के लिए बहुत उत्सुक थे। यह देर रात की बात है जब रणवीर को इंडिया से बाहर जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी जहाँ उन्हें अपनी फ़िल्म के शूट के लिए पहुंचना था। वे दक्षिण मुंबई के एक होटल में गये जहाँ उन्होंने ड्रिंक के अलावा महंगा डिनर भी किया।
सूत्र बात को आगे बढ़ाते हुए कहते है, "रणवीर पूरी रात अपने पूरे सुरूर में थे और उन्होंने सभी का मनोरंजन किया। जैसे कि दीपिका और रणवीर सिंह खाने-पीने के शौक़ीन माने जाते है इसी तरह रात को भी वह फुल मूड में दिखे। उनका डिनर काफी लंबा चला। जब बिल आया तो इसे रणवीर ने पेय करने के लिए जोर दिया। यह दो लाख का बिल था।
रणवीर ने दीपिका और भंसाली को कराया दो लाख का डिनर
-
Tuesday, November 26, 2013


