अमोल के साथ काम करना सपने जैसा : साकिब

अमोल के साथ काम करना सपने जैसा : साकिब
अभिनेता साकिब सलीम के लिए विश्वास कर पाना कठिन है कि फिल्मकार अमोल गुप्ते ने उन्हें अपनी फिल्म 'हवा हवाई' में काम करने का अवसर दिया है। साकिब (25) ने मंगलवार को यहां बेसहारा बच्चों के लिए फिल्म 'स्टेनली का डब्बा' के विशेष प्रदर्शन पर कहा, "जब उन्होंने कहा कि तुम मेरी फिल्म में काम कर रहे हो, मुझे पहले तो यकीन नहीं हुआ। लेकिन अब तो शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और मुझे यकीन हो चुका है कि मैंने एक अच्छी फिल्म में काम किया है।"

साकिब ने अमोल गुप्ते की 'हवा हवाई' में एक नौजवान स्केटिंग कोच की भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म हर आम इंसान की कहानी है, जो सपने देखता है और उन्हें पूरा करता है। मैंने 22-23 साल के स्केटिंग कोच की भूमिका की है। इससे ज्यादा अभी मैं नहीं बता सकता। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद आप इसके बारे में ज्यादा जान पाएंगे।"

साकिब अब तक तीन फिल्मों 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' 'मेरे डैड की मारुति' और 'बांबे टॉकीज' में काम कर चुके हैं।

फिल्म 'हवा हवाई' अगले साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है।

End of content

No more pages to load