फिल्म 'गुंडे' के टीजर से गायब बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जाहिर-सी बात है कि यह फिल्म के प्रचार की रणनीति है। हालांकि उन्होंने इस बात की गारंटी दी है कि फिल्म के ट्रेलर में बहुत कुछ होगा। शुक्रवार को यहां नए गेस स्टोर का उद्घाटन करने आईं 31 वर्षीया प्रियंका ने कहा, "जाहिर है कि यह प्रचार की रणनीति है। फिल्म 'गुंडे' है और लड़के गुडों का किरदार कर रहे हैं, इसलिए उनका परिचय महत्वपूर्ण था।"
उन्होंने कहा, "यह टीजर है और ट्रेलर में बाकी कालाकार- मैं, इरफान खान और लड़के होंगे, आपको फिल्म के बारे में पता चलेगा।"
अली अब्बास जफर के निर्देशन और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'गुंडे' में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 14 फरवरी, 2014 को सिनेमाघरों में उतरेगी।
'गुंडे' के टीजर से प्रियंका गायब
-
Monday, December 02, 2013


