रोल्स रॉयस रखने वाली पहली अभिनेत्री होंगी प्रियंका चोपड़ा

रोल्स रॉयस रखने वाली पहली अभिनेत्री होंगी प्रियंका चोपड़ा
अब तक कहा जाता रहा है, कि एक आदमी के शाही अंदाज की पहचान उसकी गाड़ी से होती है। लेकिन अब इस कहावत में महिलाए भी शामिल होने जा रही हैं, और ऐसा करने जा रही है, प्रियंका चोपड़ा। कहा जा रहा है, कि प्रियंका ने 'रोल्स रॉयस' गाडी अपने लिए बुक करवाई हुई है। जिसकी कीमत दो करोड़ से भी ज्यादा की है। इसके साथ ही प्रियंका बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री बन जाएंगी जिसके पास उनकी अपनी रोल्स रॉयसर होगी। वरना अभी तक तो यह सिर्फ पुरुष कलाकारों के ही नाम थी।

कहा जा रहा था कि प्रियंका ने रोल्स रॉयस चार महीने पहले बुक करवाई थी, और इस महीने के किसी भी दिन गाड़ी उनके घर आ सकती है। लेकिन अब यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका का मन बदल गया है, और वह अपनी इस मांग में अपनी पसंद के अनुसार कुछ बदलाव भी करना चाहती है। और यह बदलाव अब पूरे होने में सम्भवतः फरवरी तक का समय लेगा।

प्रियंका के करीबी सूत्रों का कहना है, "रोल्स रॉयस' की कीमत दो करोड़ से भी ज्यादा से शुरू होती है, और प्रियंका चोपड़ा व्यक्तिगत तौर पर इस फैंसी कार के लिए बहुत उत्सुक दिखाई दे रही है। साथ ही वह इसमें इतनी जल्दबाजी भी नहीं कर रही है। वह यह सुनिश्चित करना है चाहती है, कि वह इसे अपने खुद के तरीके से लेंगी। एक और सूत्र का यह भी कहना है कि प्रियंका खाने-पीने और संगीत की बहुत शौक़ीन है। वह अपनी कार में एक शानदार संगीत सिस्टम और काफी खुली जगह चाहती है।

हालाँकि सूत्र कार की कीमत के बारे में थोडा हिचकिचाते कहता है कि कार की कीमत के बारे में नहीं बताया जा सकता लेकिन यह शायद कुछ करोड़ की होगी, क्योंकि यह रोल्स रॉयस है।

वैसे इसके बारे में कहा जा रहा हैं कि इसकी कीमत दो करोड़ से ज्यादा है। हालाँकि पीसी के गैराज में इस से पहले भी 'पॉर्श केयेन', 'मर्सिडीज बेंज ई क्लास' और 'बीएमडब्ल्यू-7' सीरीज की गाड़िया कड़ी हुई है। वैसे प्रियंका के अलावा बॉलीवुड में अब तक पुरुष अभिनेताओं में, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रणबीर कपूर और शाहरुख खान के पास रोल्स रॉयस गाड़ी पहले से ही मौजूद हैं।

End of content

No more pages to load