'बिग बॉस' ने दिलाए तनीषा को कई नए प्रस्ताव

'बिग बॉस' ने दिलाए तनीषा को कई नए प्रस्ताव
2003 से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली तनीषा मुखर्जी अब तक इस क्षेत्र में अपना कोई ख़ास मुकाम तो नहीं बना पाई है। लेकिन 'बिग बॉस' के इस छोटे से सफ़र ने उन्हें सबकी नज़र में ला दिया है। कहा जा रहा है कि तनीषा को नव वर्ष पर परफॉर्म करने के लिए 10 लाख का प्रस्ताव मिला है।

एक सूत्र के अनुसार, "बहुत सारे क्लब और होटल्स​ ने उनके मैनेजर को प्रस्ताव दिया है, क्योंकि रियलिटी शो 31 दिसंबर को ख़त्म हो रहा है। यह तो उनसे संपर्क करने के बाद ही तय होगा कि वह ये प्रस्ताव स्वीकार करेंगी या अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी।

वहीं अभिनेत्री से जुड़े एक सूत्र का कहना है, कि ये प्रस्ताव केवल मुंबई और देश के विभिन्न भागों से ही नहीं बल्कि देश से बाहर से भी आ रहे है।​ यहाँ तक कि अंतर्राष्ट्रीय आयोजक भी उन्हें भारतीय आयोजकों से ज्यादा कीमत देने के लिए तैयार है।

वहीं तनीषा के एक वक्त का कहना है कि हां हमसे तनीषा के न्यू इयर में परफॉर्म करने को लेकर काफी पूछताछ की जा रही है। लेकिन हम इस से ज्यादा और किसी चीज को लेकर खुलासा नहीं कर सकते।

End of content

No more pages to load