​​ ​​शाहिद ने विकी रजानी को तौफे में दी रोलेक्स

​​ ​​शाहिद ने विकी रजानी को तौफे में दी रोलेक्स
​हमेशा अपने दोस्तों पर तौफ़ों की बरसात करने वाले शाहिद कपूर ने अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म के निर्माता विकी रजानी ​को भी अब एक गिफ्ट दिया है, जिसमें उन्होंने विकी को एक रोलेक्स तौफे में दी है।

​​ ​सोमवार को अभिनेता शाहिद कपूर ने प्रोडक्शन हाउस में कुछ टीवी साक्षात्कार दिए,​ वहीं ​साक्षात्कार ख़त्म करने के बाद शाहिद कपूर ने रजानी को ​रोलेक्स की ओएस्टर परपेचुअल तौफे में दी।

​​ ​इस से खुश निर्माता कहते हैं, ​हम सभी अपनी फ़िल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से बहुत खुश है। इसी ख़ुशी में शाहिद ने मुझे एक रोलेक्स भी तौफे में दी है। यह उनकी तरफ से एक बहुत प्यारा तौफा था।

​वहीं इस से पहले भी जनवरी में, शाहिद ​ने ​प्रतिभाशाली हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम​ को एक स्पीकर्स का जोड़ा तौफे में दिया था। ​जब उनसे पूछा गया तो पता चला कि यह भारत में आसानी से नहीं मिलते और शाहिद इन्हे न्यूयॉर्क से लेकर आए थे।

End of content

No more pages to load