​सलमान की 'किक' की चौकानें वाली कास्टिंग

​सलमान की 'किक' की चौकानें वाली कास्टिंग
​सलमान की आगामी फ़िल्म 'किक' की कास्टिंग का खुलासा बेहद रोचक है। यानी इसमें सलमान की माँ का किरदार अर्चना पूरण सिंह और पिता का किरदार मिथुन चक्रवर्ती निभा रहे है।

​ ​ ​अर्चना कहती है कि हाँ मैं इस फ़िल्म में सलमान की माँ का किरदार निभा रही हूँ, और मिथुन मेरे हसबैंड का किरदार निभा रहे है। साथ ही उनका किरदार काफी हंसी मजाक वाला है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब मैं पूरी तरह से एक माँ के रूप में मुख्य किरदार निभा रही हूँ। ​मैं सलमान के बारे में बिल्क़ुल पागल हूँ और उस से बेहद प्यार करती हूँ। वह एक बेहद प्यारे सह-कलाकार है। ​ ​ऐसा लगता है कि अभिनेत्री और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक फिर से एक लंबा रास्ता तय करने के लिए तैयार है। साजिद पिछले 20 सालों से ​​​बीड़ू (दोस्त) हैं। मैंने उनकी पहली फ़िल्म 'जुल्म की हुकूमत' में काम किया था, और अब मैं उनके निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में भी काम कर रही हूँ।

End of content

No more pages to load