तो इसलिए अरशद को पसंद है शाह का साथ

तो इसलिए अरशद को पसंद है शाह का साथ
'डेढ़ इश्किया' में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम कर चुके अभिनेता अरशद वारसी इस दिग्गज अभिनेता के बहुत प्रशंसक हैं। वह कहते हैं कि दोनों में निभने की मुख्य वजह यह है कि दोनों ही रीटेक नापसंद करते हैं। अरशद ने आईएएनएस को बताया, "मैं नसीर साहब का बहुत प्रशंसक हूं। नसीर साहब और मुझमें अच्छी बनती है या हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो इसकी वजह यह है कि दोनों ही रीटेक से नफरत करते हैं। मैं अपने तीसरे टेक के बाद उकता जाता हूं और धर्य खोने लगता हूं। मेरे ख्याल से नसीर सर के साथ भी ऐसा ही होता है।"

अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी भी हैं।

अरशद कहते हैं कि खाली समय में वह सिर्फ आराम से बैठना पसंद करते हैं।

45 वर्षीय इस अभिनेता ने कहा, "मैं दुनिया का सबसे आलसी आदमी हूं। मुझे कुछ भी करना अच्छा नहीं लगता। मैं इंटरनेट पर बहुत खरीदारी करता हूं। मुझे कुछ करना पसंद नहीं है इसलिए कुछ भी न करना बहुत बढ़िया है।"

End of content

No more pages to load