अनुष्का ने बॉलीवुड में पूरे किये पांच साल

अनुष्का ने बॉलीवुड में पूरे किये पांच साल
​अनुष्का ने गुरूवार को ​अपने करियर के पांच साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर अनुष्का ने सभी से मिले प्रेम और सद्भावनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

अनुष्का ने ट्वीट किया है, "​आप सभी को आपकी खूबसूरत ​दुवाओं, बेहिचक प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। अनुष्का शर्मा के पांच साल। मैं आप सभी को बहुत-बहुत-बहुत प्रेम करती हूँ।

​25 वर्षीय अनुष्का ने अपना करियर 2008 में फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से शुरूआत की थी। जिसमें उन्होंने शाहरुख के साथ फुर्तीली तानी का किरदार निभाया था।

​इसके बाद अनुष्का फ़िल्म 'बदमाश कंपनी', बैंड बाजा बारात, मटरू की बिजली का मन डोला' और 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल' में भी काम कर चुकी है। साथ ही उनकी अब तक की फ़िल्मी पारी काफी हद तक सफल ही रही है, और वह पर्दे से अलग भी काफी चर्चाओं में रहती है।

​​अनुष्का की आगमी फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' 'पीके' और 'एनएच-10' है।

End of content

No more pages to load